शिक्षक की भूमिका शिल्पकार के समान : बीईओ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, उन्नावउन्नाव के विकास खंड सफीपुर में नवागत बीईओ मनींद्र कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण है। शिक्षक नेता संजीव संखवार और अमित तिवारी ने सफीपुर के शिक्षकों के नवाचार की प्रशंसा की।

उन्नाव। विकास खंड सफीपुर में नवागत बीईओ मनींद्र कुमार का शिक्षक नेताओं ने स्वागत सम्मान किया। बीईओ ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका एक शिल्पकार के समान होती है, जो केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य का भी निर्माण करता है। शिक्षक नेता संजीव संखवार व अमित तिवारी ने कहा कि सफीपुर ब्लॉक के शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रहे हैं। इस दौरान बलबीर सिंह, रविकेश, पीयूष त्रिवेदी, अमरेन्द्र सिंह आदि रहे।
ये भी पढ़ें:चरित्र निर्माण से समाज मे आएगा बदलाव:बीडीओ
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


