नवपदस्थापित शिक्षकों ने छात्रों ने किया स्वागत

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

गढ़बनैली, एक संवाददाता। कलानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में नवपदस्थापित प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं नवपदस्थापित आईसीटी इन्सट्रक्टर

नवपदस्थापित शिक्षकों ने छात्रों ने किया स्वागत

गढ़बनैली, एक संवाददाता। कलानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में नवपदस्थापित प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं नवपदस्थापित आईसीटी इन्सट्रक्टर के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नुरूल होदा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षिका कुमारी प्रिया राज के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर नए शिक्षकों का अभिनंदन किया। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नवपदस्थापित शिक्षक विक्रम पाठक, अजहर साबरी, मनोज कुमार, नेहा, अनुराधा, नहीदा प्रवीण, रूचि कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित आई सी टी इन्सट्रक्टर शिवानी चौहान को शॉल और माला देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य अरविन्द कुमार झा, मिथिलेश कुमार, शिवेन्द्र कुमार, आशीष कुमार शर्मा, नन्दन कुमार, बिभाष कुमार सिंह, माधुरी दिवाकर, कुमारी प्रिया राज, प्रभाकर शर्मा, राजीव कुमार दास, प्रीति प्रभा, अजहर साबरी, डॉली मंडल, रफत कैसर, अविनाश कुमार, शगुफ्ता नाजनीन आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।