विशाखापट्टनम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 14 अगस्त से 28 नवंबर तक चलेगी। प्रयागराज से ट्रेन शुक्रवार सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शनिवार दोपहर 3:40 बजे चलेगी।

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04159/60 का संचालन 14 अगस्त से 28 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे के लिए होगा। प्रयागराज से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:40 बजे विशाखापट्टनम से चलकर रविवार शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।


