लालकुंआ-साबरमती-लालकुंआ विशेष ट्रेन 13 फेरों के लिए शुरू
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुंआ और साबरमती के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 13 फेरों के लिए संचालित होगी, जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर रुकावटें होंगी। ट्रेन लालकुंआ से प्रत्येक बुधवार और साबरमती से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा के द्रष्टिगत रखते हुए लालकुंआ-साबरमती-लालकुंआ साप्ताहित विशेष ट्रेन का संचलन 13 फेरों के लिए किया जा रहा है। लालकुंआ से यह ट्रेन दो 25 नवंबर सितंबर से प्रत्येक बुधवार और साबरमती से तीन सितंबर से प्रत्येक गुरुवार को 13 फेरों के लिए चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष गाड़ी बुधवार दो सितंबर से शुरू विशेष ट्रेन लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.59 बजे, बहेड़ी से 14.17 बजे, भोजीपुरा से 14.40 बजे, इज्जतनगर से 14.57 बजे, बरेली सिटी से 15.15 बजे, बरेली से 15.27 बजे, बदायूं से 16.02 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.15 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे, भरतपुर से 21.05 बजे चलेगी।
दूसरे दिन गांधी नगर जयपुर से 00.16 बजे, जयपुर से 00.45 बजे, किशनगढ़ से 02.00 बजे, अजमेर से 02.50 बजे छूटकर साबरमती 11.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05343 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी गुरुवार तीन सितम्बर को से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को साबरमती से 16.00 बजे प्रस्थान कर महेसाणा से 16.53 बजे, पालनपुर से 17.57 बजे छूटेगी। आबू रोड से 18.47 बजे, जवाई बांध से 20.08 बजे, फालना से 20.24 बजे, मारवाड़ से 21.27 बजे, ब्यावर से 22.32 बजे, अजमेर से 23.48 बजे, दूसरे दिन किशनगढ़ से 00.18 बजे, जयपुर से 2.10 बजे, गांधी नगर जयपुर से 2.23 बजे, दौसा से 03.02 बजे, बांदीकुई से 03.45 बजे, भरतपुर से 05.02 बजे, मथुरा जं. से 07.35 बजे, मथुरा कैंट से 07.47 बजे, हाथरस सिटी से 08.24 बजे, कासगंज से 9.45 बजे, बदायूं से 10.52 बजे, बरेली जं. से 11.45 बजे, बरेली सिटी से 12.00 बजे, इज्जतनगर से 12.17 बजे, भोजीपुरा से 12.34 बजे, बहेड़ी से 12.57 बजे तथा किच्छा से 13.25 बजे छूटकर लालकुआं 14.20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।


