अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की, जिसमें शाखा प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, और महिला अपराधों में संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि गोष्ठी के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल