बरसात में गूंजेगी शादियों की शहनाई, शादी-ब्याह से जुड़ी हर चीज महंगी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

अधिक मास के समापन के साथ 17 जून से मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो गई है। शादी के शुभ मुर्हुत 22 जुलाई तक रहेंगे। लेकिन युद्ध की वजह से शादी से जुड़ी सभी चीजें करीब 20 फीसदी तक महंगी हो गई हैं, जिससे बजट प्रभावित हो रहा है। शादियों की तैयारियां जोरों पर हैं।

बरसात में गूंजेगी शादियों की शहनाई, शादी-ब्याह से जुड़ी हर चीज महंगी

अधिक मास के समापन के साथ ही 17 जून से मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो गई है। लेकिन 19 जून से सहालग की शुरूआत होगी और 22 जुलाई तक विवाह के शुभ मुर्हुत रहेंगे। ऐसे में 22 जुलाई तक 20 दिन शादी-विवाह की शहनाई गूंज उठेगी। लेकिन पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, मैरिज होम, डीजल, ज्वैलरी केटरिंग, बैंड-बाजा, डेकोरेशन आदि सब महंगा हो गया है। पिछले साल की तुलना में शादी से जुड़ी सभी चीजें करीब 20 फीसदी तक बढ़ गई है। इससे शादी-विवाह वाले घरों का बजट बिगड़ गया है। 19 जून से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सहालग शुरू होने से पहले ही घरातियों और बारातियों ने शादी-विवाह में जाने की तैयारी शुरू कर दी। शादी में बजने वाली शहनाई पर लोग सज-धज कर शामिल होने के लिए खरीदारी करने लगे है। लोगों ने अपनी पसंद के कपड़े, जेवर समेत अन्य सामान खरीदना शुरू कर दिया है। लेकिन इन दिनों शादी से जुड़ी सभी चीजों के दामों में तेजी है。

महंगी शादी की तैयारी

सबसे ज्यादा कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और दामों में तेजी से शादी विवाह वाले परिवार की खुशियां फीकी पड़ रही है। नगर के बराही मोहल्ला निवासी नवनीत ने बताया कि उनकी बेटी की जून में शादी है, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने की वजह से कैटर्स ने बजट बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि पहले 1200 रूपए की प्लेट थी, लेकिन गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद प्लेट के रेट 1400 रूपए कर दिए है। इसके अलावा ज्वैलरी डेढ़ लाख से पार है। जबकि प्लास्टिक दाने के दाम तेज होने से आर्टिफिशियल फूलों की डेकोरेशन महंगी है। डीजल महंगा होने से बैंड-बाजा वाले भी ज्यादा चार्ज कर रहे है। वहीं फार्म हाउस की बुकिंग भी डीजल की वजह से बढ़ी है। ऐसे में पहले से बजट काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि करीब पांच से छह लाख अतिरिक्त खर्च होगा।

शुभ मुर्हुत की जानकारी

एक माह में 20 दिन रहेगा शादी-विवाह के शुभ मुर्हुत:

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि 19 जून से शादी विवाह का शुभ मुर्हुत है। जून में 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून का शुभ मुहुर्त है। वहीं जुलाई में 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 12 और फिर 22 जुलाई को भदरिया नवमी का अनबूझ मुर्हुत है। इसके बाद 19 नवंबर तक शादी-विवाह बंद रहेंगे। इसके बाद 20 नवंबर से विवाह मुर्हुत शुरू होंगे।

---------------------------------------------------

सामान्य प्रश्न

शादी का मुहुर्त कब शुरू हो रहा है?
19 जून से शादी विवाह का शुभ मुर्हुत शुरू हो रहा है।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबरसात में गूंजेगी शादियों की शहनाई, शादी-ब्याह से जुड़ी हर चीज महंगी