ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशWeather Update: राजस्थान में चलेगी शीतलहर, तो इन राज्यों में 5 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update: राजस्थान में चलेगी शीतलहर, तो इन राज्यों में 5 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम पूर्वानुमान

IMD Rain Alert: दक्षिणी पेनुनसुलर इंडिया में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। इसके पीछे वजह यह है कि तमिलनाडु में कल जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, वह केरल के आसपास पहुंच गया है।

Weather Update: राजस्थान में चलेगी शीतलहर, तो इन राज्यों में 5 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम पूर्वानुमान
Madan Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 25 Nov 2022 07:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IMD Rainfall Alert, Weather Update, 25 November: उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है, जबकि अब भी दक्षिण के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। नवंबर महीना खत्म होने वाला है, लेकिन दक्षिणी राज्यों में बारिश नहीं खत्म हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक साउथ पेनुनसुलर इंडिया में बारिश होगी। वहीं, पूर्वी राजस्थान में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा, ''दक्षिणी पेनुनसुलर इंडिया में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। इसके पीछे वजह यह है कि तमिलनाडु में कल जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, वह केरल के आसपास पहुंच गया है। इसकी वजह से दक्षिणी प्रायद्वीप के राज्यों में मध्यम बारिश होगी। वहीं, अंडमान सागर के पास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।''

अंडमान एवं निकोबार, तटीय और साउथ इंटीरियर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटों, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तरी कर्नाटक और केरल में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, नॉर्थवेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी राजस्थान में आने वाले तीन दिनों के दौरान शीतलहर देखने को मिल सकती है। उत्तर और मध्य भारत में बादलों का डेरा नहीं है, जिसकी वजह से इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी।

दिल्ली में 2020 से नवंबर की सबसे सर्द सुबह
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पिछले दो वर्षों में नवंबर की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 23 नवंबर, 2020 के बाद से महीने में सबसे कम है, जब शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

राजस्थान के फतेहपुर व चुरू में पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर
राजस्थान में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ चुरू व फतेहपुर बृहस्पतिवार रात प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा, बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान करौली में 6.7 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 6.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी व चित्तौड़गढ़ में 8.0 डिग्री, सीकर में 8.0 डिग्री, नागौर 8.2 डिग्री, कोटा में 8.5 डिग्री, धौलपुर में 8.6 डिग्री, गंगानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.3 व 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें