नौ सितंबर से तेज होगी हवा, बढ़ जाएगी बारिश की संभावना
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में

जमशेदपुर। दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नौ सितंबर से राज्य के कई जिलों में मौसम बदलने और झमाझम बारिश होने की संभावना है। कोल्हान में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि, आठ सितंबर तक हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। नौ सितंबर से मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना बढ़ेगी।


