मौसम का मिजाज: अभी मंडरााएंगे बादल, 14 से बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मौसम का मिजाज: अभी मंडरााएंगे बादल, 14 से बारिश के आसार मौसम का मिजाज: अभी मंडरााएंगे बादल, 14 से बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: अभी मंडरााएंगे बादल, 14 से बारिश के आसार

दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। बादल तो छा रहे हैं। लेकिन, बरस नहीं रहे। नमी के साथ पुरवैया चलने से भीषण गर्मी से राहत है। बादल के बीच कभी-कभी हल्की धूप भी निकल जा रही है। ऐसी स्थिति में दो दिनों से तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम जबकि न्यनूतम अधिक रह रहा है। गुरुवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 तो न्यूनतम दो डिग्री अधिक 27.6 रहा। नमी सुबह के वक्त 74 और शाम तक 80 फीसदी रही। अगले दो-तीन दिनों में बारिश होने के आसार नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था जो बाद में डिप्रेशन में तब्दील हो गया। इस कारण सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई। डिप्रेशन से बनी ट्रफ लाइन आगे बढ़ गई और बारिश नहीं हो रही है। बताया कि शुक्रवार से मानसून ट्रफ लाइन हिमालय वाले तराई क्षेत्र चली गई है। दक्षिण बिहार में बारिश होगी। गया में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो जाने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। इसके बनने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। 14 से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

दो दिनों से बढ़ रहा तापमान

बारिश नहीं होने के कारण दो दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बारिश होने पर सोमवार व मंगलवार को अधिकतम 31 व न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहा। बुधवार को अधिकतम बढ़कर 33.2 व न्यूनतम 27.0 और गुरुवार को 33.4 व न्यूनतम 27.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि बादल छाए रहने और पुरवैया चलने से उमस वाली गर्मी से राहत है। धूप निकलने के बाद थोड़ी गर्मी का अहसास हो रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या बारिश नहीं हो रही है?−
हाँ, दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमौसम का मिजाज: अभी मंडरााएंगे बादल, 14 से बारिश के आसार