मौसम:आज से दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को दिन भर गर्मी और

मौसम:आज से दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को दिन भर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि यह स्थिति अब बदलने वाली है। शुक्रवार से रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी भी आ सकती है।

मौसमी गतिविधियाँ

पिछले कुछ दिनों से मौसमी गतिविधियों में परिवर्तन के कारण राजधानी में गर्मी बढ़ी है लेकिनअब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ

बारिश की संभावना

के कारण शुक्रवार से अगले दो-तीन दिनों तक बादलों की मौजूदगी लगातार बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश के एक दो दौर आ सकते हैं। इससे तापमान में चार-पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। यह 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

राजधानी में दिनभर उमस और धूप से लोग परेशान रहे। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 91 फीसद तथा 48 फीसद न्यूनतम फीसद दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले पांच दिनों का अधिकतम तापमानः

06 सितंबर---29.1 डिग्री सेल्सियस

07 सितंबर---34.1 डिग्री सेल्सियस

08 सितंबर---35.0 डिग्री सेल्सियस

09 सितंबर---36.1 डिग्री सेल्सियस

10 सितंबर--36.6 डिग्री सेल्सियस

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दिल्ली में तापमान कब और कितना बढ़ा?−
गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमौसम:आज से दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार