भागलपुर : दोपहर तक आसमान में घने बादल छाये रहे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में हल्की बारिश की गतिविधि जारी

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में हल्की बारिश की गतिविधि जारी है। सोमवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक जिले के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए रहे। 13 जुलाई को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 86 फीसदी रही। उत्तर-पश्चिम दिशा से चार किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13-15 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, चलने एवं मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


