भागलपुर : आसमान में छाए रहे बादल, बढ़ी उमस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शनिवार को मौसम शुष्क रहा।

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के आसपास का तापमान 32 डिग्री रहा। जबकि 38 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 2.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


