ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमौसम की मार: शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, रेल और हवाई यातायात प्रभावित 

मौसम की मार: शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, रेल और हवाई यातायात प्रभावित 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर चलने लगी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा,...

मौसम की मार: शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, रेल और हवाई यातायात प्रभावित 
लाइव हिन्दुस्तान टीम। ,नई दिल्लीThu, 23 Nov 2017 08:58 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर चलने लगी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में शीत लहर का अनुमान लगाया गया है। 

नवंबर के माह में पहले स्मॉग तो अब कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। गुरुवार को कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें लेट चल रही हैं। छह ट्रेनों का समय बदला गया है तो वहीं एक ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ हालांकि दिन में धूप खिलने के आसार हैं। 

ALERT : 1970 जैसी सर्द रही बुधवार की रात, 8.4 पहुंचा पारा

बर्फीली हवाओं के कारण ठंड के आगोश में रहा शहर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें