मौसम का यू-टर्न: तड़के रिमझिम फुहारें, दोपहर में तीखी धूप से छूटे पसीने
फोटो--3मौसम का यू-टर्न: तड़के रिमझिम फुहारें, दोपहर में तीखी धूप से छूटे पसीनेमौसम का यू-टर्न: तड़के रिमझिम फुहारें, दोपहर में तीखी धूप से छूटे पसीनेम

पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम-रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तड़के तक आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम बेहद सुहाना बना रहा, जिससे सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हुए और तीखी धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते कड़क धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। शुक्रवार को सुबह बादलों की आवाजाही का मौसम रहा। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता गया। सूर्यदेव के दर्शन के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम साफ होते ही तापमान ने भी उछाल भरी, पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसके बाद 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया। धूप और उमस ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, जिससे दोपहर के समय बाजारों में भी आवाजाही कम दिखी。
अभी थमा नहीं है बारिश का दौर, बढ़ेगी उमस
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भले ही शुक्रवार को चटख धूप खिली हो, लेकिन जिले में अभी मानसून की सक्रियता खत्म नहीं हुई है। आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना पूरी तरह बनी हुई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में अभी राहत की उम्मीद है।


