ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमौसम रिपोर्ट: दिल्ली एनसीआर में रात में गिरेगा तापमान, दिन में गर्मी

मौसम रिपोर्ट: दिल्ली एनसीआर में रात में गिरेगा तापमान, दिन में गर्मी

दिन और रात के मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिन में जहां तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं रात में और तड़के ठंड का अहसास हो रहा है।  दिन...

मौसम रिपोर्ट: दिल्ली एनसीआर में रात में गिरेगा तापमान, दिन में गर्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीम। ,नई दिल्लीFri, 03 Nov 2017 08:49 AM
ऐप पर पढ़ें

दिन और रात के मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिन में जहां तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं रात में और तड़के ठंड का अहसास हो रहा है।  दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट का सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। सिहरन भरी ठंड का अहसास होने लगा है। इसके अलावा सुबह हल्की धुंध छाई रहती है। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात में पारा गिरेगा लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है।  दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान के 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में दिन में हवाएं भी चलेंगी जिनकी वजह से गर्मी के बावजूद हल्की ठंड का अहसास लोगों को होता रहेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें