ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशWeather news: बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली में कब मॉनसून की दस्तक? जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल

Weather news: बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली में कब मॉनसून की दस्तक? जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल

बिाहर और यूपी समेत देश के कई राज्यों में मॉनसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। लेकिन, दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत नहीं है। यहां मॉनसून के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। बिहार, पूर्वी...

Weather news: बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली में कब मॉनसून की दस्तक? जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 24 Jun 2021 07:43 AM
ऐप पर पढ़ें

बिाहर और यूपी समेत देश के कई राज्यों में मॉनसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। लेकिन, दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत नहीं है। यहां मॉनसून के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। बिहार में 28 जून तक इसी तरह बादल बरसते रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कब मॉनसून की दस्तक

मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इस क्षेत्र को अभी मानसूनी बारिश का इंतजार करना होगा। मौसम कार्यालय ने इससे पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है।

इन राज्यों में भारी बारिश

जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, बुधवार को झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है।

मौसम का अपडेट

24 जून का मौसम : पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

25 जून का मौसम : ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

26 जून का मौसम: बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

27 जून का मौसम: बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें