ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली में रविवार की सुबह हुआ खुशनुमा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में रविवार की सुबह हुआ खुशनुमा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

आसमान में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मौसम बेहद खुशनुमा हो गया, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री...

दिल्ली में रविवार की सुबह हुआ खुशनुमा मौसम, हल्की बारिश की संभावना
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली। Sun, 16 Jun 2019 11:09 AM
ऐप पर पढ़ें

आसमान में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मौसम बेहद खुशनुमा हो गया, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आज सुबह तेज हवाएं चलने की वजह से गर्मी कम हो गई।

मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज, धूल भरी आंधी चलने और बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से धूप निकलने के कारण उमस भरी गमीर् का दौर जारी है। अभी इससे अगले 24 घंटे निजात मिलने की संभावना भी कम है। लखनऊ का रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में यात्रियों की मालिश की सुविधा का प्रस्ताव रद्द

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें