मौसम का बदला मिजाज,जिला अस्पताल में बढ़ी डिहाइड्रेशन के मरीजों की भीड़
हिन्दुस्तान, रामपुर
मौसम में बदलाव और गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में OPD और इमरजेंसी वार्ड में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और तेज बुखार के कारण लोग पहुँच रहे हैं। यह समस्या जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।

मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और चढ़ते पारे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, तेज बुखार और चक्कर आने की शिकायत वाले लोगों की है।


