ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली में अगले 24 घंटे में हो सकती है तेज बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली में अगले 24 घंटे में हो सकती है तेज बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से दोपहर 11 बजकर 30 मिनट तक...

दिल्ली में अगले 24 घंटे में हो सकती है तेज बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत
नई दिल्ली। एजेंसीFri, 20 Jul 2018 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से दोपहर 11 बजकर 30 मिनट तक सफदरजंग के आसपास 24.2 मिमी, लोधी रोड में 17.6 मिमी और रिज इलाकों में 14.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। आया नगर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिन में और बारिश हो सकती है। 

राजधानी का अधितकम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जल-भराव होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। राजधानी के भैंरो मार्ग के पास भैंरो मंदिर, राष्ट्रीय राजमार्ग -1 के मयूर विहार, आजाद माकेर्ट के पुराने लोहे के रेलवे पुल के पास वाई पॉइंट पर, लोनी गोल चक्कर और सरिता विहार के अंडरपास में बारिश का पानी भर गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

एयरहोस्टेस खुदकुशी केस: दोस्त का दावा- तलाक पर विचार कर रही थी अनीशिया

केरल में भी हुई मूसलाधार बारिश  :

जहां दिल्ली में बारिश ने लोगों को राहत दी हैं वहीं केरल में बारिश के चलते लोग शिविर में रहने पर मजबूर हो गए हैं। केरल के कई इलाकों में बारिश की वजह से 1.18 लाख लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। मॉनसूनी बारिश के दूसरे चरण में नौ जुलाई से अब तक दक्षिणी राज्य में 39 लोगों की जान जा चुकी है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 29 मई को दस्तक दी थी। आज सुबह तक अलप्पुझा में खोले गए 212 राहत शिविरों में कुल 50,836 लोग रह रहे हैं जबकि निकटवर्ती कोट्टायम में खोले गए 164 शिविरों में 37,657 लोगों ने शरण ले रखी है। राज्य के ये दोनों जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

इन जिलों में कई जगहों पर जलभराव से कोई राहत नहीं मिल रही। कमर तक पानी में महिलाओं और बच्चों की तस्वीरें इन दिनों यहां का सामान्य नजारा है। कई जगहों पर राज्य परिवहन निगम की बस सेवाएं भी बारिश की वजह से बंद करनी पड़ी हैं। मौसम विभाग ने कल तक राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

एप बताएगा 'कब शुरू और बंद' होगी बारिश

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें