ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR में आज आ फिर आ सकता है तूफान, 17 राज्यों में भी चेतावनी जारी

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR में आज आ फिर आ सकता है तूफान, 17 राज्यों में भी चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को चेतावनी दी कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज (रविवार) तूफान आ सकता है। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल भरी...

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR में आज आ फिर आ सकता है तूफान, 17 राज्यों में भी चेतावनी जारी
नई दिल्ली | एजेंसियांSun, 13 May 2018 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को चेतावनी दी कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज (रविवार) तूफान आ सकता है। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है।  

आज से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसकी वजह से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तूफान आने की संभावना है। इसका उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी असर पड़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है, जिससे देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अचानक बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूर-दराज क्षेत्रों में तूफान और तेज आंधी आने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 

जानें, क्यों उठता है तूफान, इस दौरान बरतें ये सावधानी

पूर्वोत्तर राज्य भी प्रभावित होंगे 
मौसम विभाग ने बताया है कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गौरतलब है कि मई के पहले सप्ताह में उत्तरी भारत के कई राज्यों में आए तूफान और आंधी की वजह से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

पंजाब के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी
पंजाब के कुछ हिस्सों में शनिवार को धूल भरी आंधी आई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। चंडीगढ़ और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में बारिश हुई। लुधियाना और फगवाड़ा में धूल भरी आंधी आई, जिसके बाद बारिश हुई। दोपहर के समय कुछ जगहों पर आंधी की वजह से बिल्कुल अंधेरा छा गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें