ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और 42 सीटें जीतेंगे : ममता बनर्जी

बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और 42 सीटें जीतेंगे : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 2019 का लोकसभा चुनाव बंगाल में अकेले लड़ेगी और उन्होंने कांग्रेस व वाम दलों को चेतावनी दी कि वे राज्य में भाजपा...

बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और 42 सीटें जीतेंगे : ममता बनर्जी
नई दिल्ली। एजेंसीSun, 22 Jul 2018 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 2019 का लोकसभा चुनाव बंगाल में अकेले लड़ेगी और उन्होंने कांग्रेस व वाम दलों को चेतावनी दी कि वे राज्य में भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। पार्टी के शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस रैली में हमारा संकल्प यह है कि हम 2019 में बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दल भाजपा को बंगाल में आगे बढ़ने में सहयोग कर रहे हैं, जबकि दिल्ली में हमारा समर्थन चाहते हैं। उन्हें दो बार सोचना चाहिए। हमें बंगाल में उनके समर्थन की जरूरत नहीं है। हम अकेले लड़ेंगे। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि हम उन्हें दिल्ली में समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि बंगाल में उनकी एक विचारधारा हो और दिल्ली में दूसरी? क्या कांग्रेस, माकपा और भाजपा हालिया स्थानीय चुनाव में एक साथ नहीं लड़े थे?

50 साल पहले गायब हुए विमान का मलबा मिला, साथ में सैनिक का शव भी मिला

तृणमूल प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी वाम मोर्चा के शासन में उनके द्वारा किए गए अत्याचार को नहीं भूली है। इसलिए हम राज्य में माकपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उन्होंने बीजेपी पर बंगाल में लोगों के वोट खरीदने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया। बनर्जी ने चेतावनी दी कि राज्य के 10 करोड़ लोगों को खरीदना असंभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मिदनापुर रैली के दौरान पंडाल गिरने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो एक पंडाल का निमार्ण ठीक से नहीं करा सकते, वे राष्ट्र- निमार्ण की बात कर रहे हैं।

बड़ी राहत : सैनिटरी नैपकिन GST फ्री, TV फ्रिज कूलर समेत कई चीजें सस्ती

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें