ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहम देश के लिए मरते हैं, कांग्रेस अपने लिए : राजनाथ सिंह

हम देश के लिए मरते हैं, कांग्रेस अपने लिए : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को महराजगंज और कुशीनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा देश हित के लिए राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस अपने हित के लिए देश से ही...

हम देश के लिए मरते हैं, कांग्रेस अपने लिए : राजनाथ सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,महराजगंज कुशीनगरSat, 18 May 2019 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को महराजगंज और कुशीनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा देश हित के लिए राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस अपने हित के लिए देश से ही राजनीति कर रही है। आज कांग्रेस व सपा-बसपा ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं, जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं। लेकिन भाजपा इनकी मंशा कभी सफल नहीं होने देगी। 

राजनाथ सिंह ने सवाल किया कि आखिर क्या नहीं किया हमारी सरकार ने? गरीबों को सम्मान दिया, आवास दिया, भोजन बनाने के लिए रसोई गैस कनेक्शन दिया। बिजली से घर रोशन किया। पूरी दुनिया में साल भर में ही देश के प्रति धारणा भी बदल दी। कल तक देश कांग्रेस के समय में दूसरों से कर्ज लेता था, आज वही विश्व के दूसरे देशों को कर्ज दे रहा है।

हम दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक हैं। आज का भारत नया भारत है। शक्तिसंपन्न भारत है। उन्होंने कहा कि देश का आंतरिक व बाह्य सुरक्षा थल, जल व वायु तीनों में मजबूती के साथ बढ़ी है। वायु सुरक्षा के मामले में भारत की आकाशीय क्षमता दुनिया के सर्वोच्च तीन देशों में शामिल हुई है। केंद्र सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में साढे सात करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाया है। इसे कांग्रेस सहन नहीं कर पा रही। वह देश को लाचार बनाकर सत्ता सुख भोगना चाहती है।

काम सबने किया, लेकिन मोदी ने विशेष किया 

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि कांग्रेस, बसपा व सपा ने काम नहीं किया। सबने काम किया, लेकिन इनमें हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत विशेष काम किया। पहले रोजाना  पांच से छह किलोमीटर हाईवे का निर्माण होता था। लेकिन आज मोदीजी के नेतृत्व में देश में रोजाना 30 से 35 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। यह है भाजपा के काम करने का तरीका। 

चंद्रशेखर हमारे तो अफजल कांग्रेस के गुरु  

भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की बात को आगे बढ़ाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे आदर्श चंद्रशेखर तो संसद पर हमले के षडयंत्रकारी अफजल कांग्रेस के गुरु हैं। ऐसे में कांग्रेस की देश के प्रति सोच और आम लोगों के प्रति नजरिया सब जान गए हैं। अगर भारत को एक देश देखना चाहते हैं तो भाजपा को दुबारा सत्ता सौंपनी होगी।     

कश्मीर भारत का है और सदा रहेगा 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा रहा है और सदा ही रहेगा। इसे कोई भारत से अलग नहीं कर सकता। दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर की तरफ आंख उठाएगी तो भाजपा उसे बख्शेगी नहीं। 

लोकसभा चुनाव 2019: शाह बोले-देश की जनता ने मोदी प्रयोग को स्वीकार किया

BJP नेता ने बापू को बताया पाकिस्तान का राष्ट्रपिता, पार्टी से निलंबित

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें