वेव राइडर्स ने गोल्फ चैंपियनशिप लीग जीती
ग्रेटर नोएडा के जेपी गोल्फ कोर्स में द गोल्फ चैंपियनशिप लीग (टीजीसीएल) सीजन-4 का खिताब वेव सिटी की टीम वेव राइडर्स ने जीता। प्रतियोगिता में रिद्धिमा दिलावरी, जैस्मीन शेखर, शौर्य भट्टाचार्य और अर्जुन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम का नेतृत्व कप्तान सिमरजीत और उप-कप्तान आशीष कपूर ने किया।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर के जेपी गोल्फ कोर्स में चल रही द गोल्फ चैंपियनशिप लीग (टीजीसीएल) सीजन-4 का खिताब वेव सिटी की टीम वेव राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। चार दिन तक चले कड़े मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। राइडर कप-स्टाइल टीम फॉर्मेट में हुई इस स्पर्धा में वेव राइडर्स के खिलाड़ियों का बेहतरीन तालमेल रहा। महिला पेशेवर में रिद्धिमा दिलावरी और जैस्मीन शेखर, जबकि पुरुष पेशेवर में शौर्य भट्टाचार्य और अर्जुन शर्मा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। रिद्धिमा दिलावरी के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत को यादगार बना दिया।
कप्तान सिमरजीत और उप-कप्तान आशीष कपूर ने पूरी प्रतियोगिता में टीम को रणनीतिक रूप से एकजुट रखा। टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी के रूप में भारतीय हॉकी के दिग्गज जफर इकबाल शामिल रहे, जिन्होंने स्टार पावर बढ़ाई।वेव ग्रुप के एमडी और वेव राइडर्स के मालिक राजीव गुप्ता ने कहा कि द गोल्फ चैंपियनशिप लीग टीम वर्क और खेल भावना का मंच है। हमारी टीम ने चारों दिन दृढ़ संकल्प दिखाया। जफर इकबाल ने आशीष, सभी खिलाड़ियों और को बधाई।


