घोरावल और नगवां में हुआ रिफॉर्म उत्सव
घोरावल और नगवां में हुआ रिफॉर्म उत्सव सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत शुक्रवार को घोरावल और नगवां विकासखंड में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। जिल

सोनभद्र, संवाददाता। वाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत शुक्रवार को घोरावल और नगवां विकासखंड में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वाटरशेड विकास की विभिन्न गतिविधियों, जल संरक्षण और योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण इकाई, रॉबर्ट्सगंज की ओर से घोरावल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिरसाई और नगवां विकासखंड की ग्राम पंचायत आमडीह में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परियोजना क्षेत्रों में कराए गए विभिन्न परिणामपरक कार्यों और उनसे हुए लाभ के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।
अधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों से जल के संरक्षण और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वाटरशेड विकास योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों, उनसे होने वाले लाभ तथा जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभाग की ओर से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि पात्र किसान और ग्रामीण इनका लाभ उठा सकें।

