चापाकल खराब रहने से एमडीएम संचालन में परेशानी

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में शिक्षा विभाग के निदेशक ने पेयजल समस्याओं से प्रभावित विद्यालयों की सूची मांगी है। शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है ताकि मध्याह्न भोजन योजना को बिना किसी बाधा के चलाया जा सके। अरेराज प्रखंड में 118 विद्यालयों में से 18 में पेयजल की समस्या है।

चापाकल खराब रहने से एमडीएम संचालन में परेशानी

मोतिहारी / अरेराज। मध्याह्न भोजन योजना शिक्षा विभाग के निदेशक ने पेयजल की समस्या वाले विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके आलोक में डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना को लिखे पत्र में दो दिनों के भीतर पेयजल की सुविधा से वंचित विद्यालयों की सूची भेजने को लेकर जिले के सभी प्रखंड साधनसेवियों को पत्र लिखा है। निदेशक ने पत्र में कहा है कि शिकायत मिली है कि ग्रीष्म काल में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पेयजल का स्तर नीचे चले जाने के कारण मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। पेयजल समस्या के कारण मध्याह्न भोजन संचालन का कार्य प्रभावित नहीं हो इसको लेकर आगे की कार्रवाई को लेकर प्रखंड वार पेयजल की सुविधा से वंचित विद्यालयों की सूची की मांग की गई है।

प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना अरेराज विनोद कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना संचालित विद्यालयों में पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके इसको लेकर विभाग ने पहल की है। अरेराज प्रखंड क्षेत्र के 118 विद्यालयों में एमडीएम का संचालन किया जाता है, जिसमें 18 विद्यालयों में चापाकल के खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। पेयजल की सुविधा से जो विद्यालय वंचित हैं उनमें यूएमएस सूजायतपुर, मिश्रौलिया कोहड़ाटोला, गोविंदगंज कन्या, सरेया खास, मिश्रौलिया, एनपीएस बहादुरपुर कुमीटोला विनवलिया, खजुरिया अनुसूचित जाति टोला, गुरहा बिनटोली, कमलुआ, जीपीएस मुशहरी टोला रामसिरिया, मिश्रौलिया राजेपुर, सलहा, जीएमएस टिकुलिया,अरेराज कन्या, बभनौली, झखड़ा,नवादा एवं बड़हरवा के नाम शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।