सड़कों की मरम्मत के लिए शुरू हुआ महाभियान, भेजे विभाग को वीडियो

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में खोदी गई सड़कों के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान-जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में खोदी गई सड़कों के लिए शुरू हुआ विशे

सड़कों की मरम्मत के लिए शुरू हुआ महाभियान, भेजे विभाग को वीडियो

गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछाई गई पाइप लाइनों के कारण उखड़ी और जर्जर हुई सड़कों को अब नए सिरे से संवारने का कार्य रूप से शुरू हो गया है। जल निगम ग्रामीण द्वारा आज एक अक्टूबर से प्रदेश भर के साथ-साथ जिले में भी सड़कों की मरम्मत के लिए एक वृहद रोड रेस्टोरेशन महाभियान का आगाज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत जिले की उन तमाम ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाएगा जो घर-घर तक नल से जल पहुंचाने के दौरान पाइपलाइन विस्तार के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे आम जनता और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सारथी एप पर ग्रामीण फोटो एवं वीडियो अपलोड कर समस्या लिख सकते हैं, जो सीधे विभाग के पास आएगी।

सड़क मरम्मत का काम

सीडीओ ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इस पर कार्यवाही शुरू हो जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक कुल 841 गांवों में वर्तमान में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है जबकि शेष बचे गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से नल से जल पहुंचाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। घर-घर तक शुद्ध पानी का यह सफर सुनिश्चित करने के लिए रिकॉर्ड 6412.40 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है।

4847 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त हुईं

अब तक 4795 किलोमीटर सड़कें हो चुकी हैं दुरुस्त सीडीओ निशा ग्रेवाल ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में पाइपलाइन बिछाने के लिए जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 4947 किलोमीटर लंबी सड़कों को खोदने या तोड़ने की आवश्यकता पड़ी थी। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य पूरा होने के साथ ही अधिकांश सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य पहले ही करा दिया था। इनमें 4795 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब जो शेष 152 किलोमीटर की सड़कें मरम्मत से वंचित रह गई थीं उन्हें पूरी तरह चकाचक करने के लिए इस विशेष महाभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यदि आपके गांव की सड़क भी पाइपलाइन बिछाई जाने के बाद से अब तक गड्ढायुक्त या बदहाल स्थिति में है, तो जल सारथी ऐप पर एक विशेष विकल्प सक्रिय किया है। ग्रामीण अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर तत्काल कार्य होगा।

सामान्य प्रश्न

✦जल जीवन मिशन क्या है?−
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़कों की मरम्मत के लिए शुरू हुआ महाभियान, भेजे विभाग को वीडियो