शारदा, देवहा और कटना नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयारियों पर चर्चा
पीलीभीत में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के दौरे से पूर्व, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने सिंचाई विभाग के बजट और तीन वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शारदा, देवहा और कटना नदी की बाढ़ परियोजनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने तैयारियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

पीलीभीत। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के संभावित दौरे से पूर्व गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने सिंचाई विभाग के पिछले तीन वर्षों में मिले बजट एवं कराए गए कार्य की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। शारदा नदी के आसपास कलीनगर, पूरनपुर क्षेत्र से सटी कई बाढ़ परियोजनाओं पर कराए गए कार्यों को लेकर आवश्यक गहन मंथन किया गया। इसमें देवहा और कटना नदी की बाढ़ परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीपी गौतम, समझावन राम, शारदा सांगर खंड के सहायक अभियन्ता योगेन्द्र सिंह गौतम, अधिशासी अभियन्ता आशुतोष कमार, सौरभ ओझा, सुमित सचान एवं बाढ़ खंड पूरनपुर के सचिन चौधरी, हेड वर्क्स खंड शारदा नहर बरेली के सहायक अभियन्ता रोहित ढाका और सहायक अभियन्ता नलकूप ने अपने कार्य क्षेत्र से सम्बन्धित कराए गए कार्य एवं व्यय का विवरण पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया।
समीक्षा बैठक में बाढ़ के संबंध में शारदा नदी, देवहा नदी एवं कटना नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।


