बागपत : जवाहर नवोदय विद्यालय में बोरवेल खराब होने से पानी को तरसे बच्चे

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

सरफाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की टंकी का बोरवेल खराब होने से छात्रों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच प्राचार्य ने नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवाया है। विद्यालय में 500 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, और प्राचार्य ने समस्या के समाधान के लिए समरसिवल का आयोजन किया।

बागपत : जवाहर नवोदय विद्यालय में बोरवेल खराब होने से पानी को तरसे बच्चे

सरफाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच दिन पहले पानी की टंकी का बोरवेल खराब हो गया, जिससे वहां मौजूद शिक्षक और छात्र छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है वही पानी का टैंकर मंगा पानी की पूर्ति की जा रही है। सरफाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में 500 से अधिक छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते है। वहीं शिक्षक व अन्य स्टाफ भी रहता है। पांच दिन पहले पानी की टंकी का बोरवेल खराब होने से पानी की परेशानी बढ़ गयी। जब प्राचार्य ने तुरंत नगर पंचायत रटौल से पानी का टैंकर मंगवाया। वहीं किसी तरहा की परेशानी न हो तुरंत विद्यालय में एक समरसिवल लगवाया गया, जिससे कुछ समस्या का हल हो सके।

छात्र मनीष नें बताया की पानी की किलत है। प्राचार्य दुष्यंत कुमार नें बताया हिड़न नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बोरवेल में मिट्टी भरने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। पानी की व्यवस्था समरसिवल लगवाया गया हैं। वहीं रटौल नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।