राजकीय महिला महाविद्यालय में भूजल सप्ताह जागरुकता अभियान का शुभारंभ
राजकीय महिला महाविद्यालय में भूजल सप्ताह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो० सुशील कुमार ने पानी की महत्ता पर जोर दिया। यह अभियान 16 से 22 जुलाई तक चलेगा, जिसमें छात्राओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

राजकीय महिला महाविद्यालय में भूजल सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवम छात्राओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान 16 से 22 जुलाई तक संचालित होगा। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विचार बिंदु (थीम) “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सुशील कुमार ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं से पानी की हर बूंद का महत्व समझने की अपील की।कॉलेज परिसर में सामूहिक शपथ ग्रहण का आयोजन डॉ हिमशिखा यादव एवं डॉ रविंद्र सिंह यादव के निर्देशन में किया गया।
इसके उपरांत छात्राओं को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो० मनीषा राव, प्रो० रंजू राठौर, प्रो० अनुभूति, प्रो० नरेन्द्र कुमार बत्रा, डा पंकज अग्रवाल, डॉ० कामरान आलम खान, डॉ० प्रवीण कुमार, डॉ० निशा वर्मा, डॉ० अनिल कुमार, डॉ० नेहा गुप्ता, डॉ० हिमशिखा यादव, डॉ० अन्नू महाजन, डॉ० रवीन्द्र सिंह यादव, डॉ० सुरभि श्रीवास्तव, डॉ० रिंकू कुमार एवं डॉ० विकास वर्मा पटेल, श्री गजेंद्र पाल एवं श्री रॉकीर अहमद खान का रहा। कॉलेज की भूजल सप्ताह की नोडल अधिकारी डॉ हिमशिखा यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि आगामी दिनों में उक्त विषय पर स्लोगन, चित्रकला, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।


