कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस
कुचाई प्रखंड के सामुडीह ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पानी के उपयोग और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। जलापूर्ति योजनाओं के संचालन पर भी चर्चा की गई।

खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड अंतर्गत सामुडीह ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत गुरुवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल स्रोतों के संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व और दैनिक जीवन में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी गई। मौके पर जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रख-रखाव पर भी चर्चा की गई।
ग्रामीणों से जलस्रोतों और जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।


