गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में चिकित्साधिकारी को नोटिस

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

लेमपुर(देवरिया), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही पर चिकित्साधिकारी को चेतावनी दी गई है। पति संजय ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र लिखा था, जिसमें गर्भस्थ शिशु की मृत्यु का उल्लेख है। सीएचसी अधीक्षक ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में चिकित्साधिकारी को नोटिस

लेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही के आरोप में चिकित्साधिकारी को चेतावनी दी गई है। सीएचसी अधीक्षक सतेन्द्र राव ने 30 सितंबर को चिकित्साधिकारी डॉ. वाईपी यादव को चेतावनी पत्र जारी कर भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति होने पर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की संस्तुति करने की बात कही है।

शिकायती पत्र का विवरण

सीएचसी अधीक्षक की ओर से जारी पत्र के अनुसार नगर पंचायत सलेमपुर के इचौना पश्चिमी वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार अपनी गर्भवती पत्नी पूनम शाह को दिखाने के लिए बीते तीन माह पूर्व दो जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचे थे। मामले में पति संजय कुमार ने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र देकर चिकित्साधिकारी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

घटना की गंभीरता

शिकायत में लापरवाही के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत होने की बात कही गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक ने चिकित्साधिकारी को जारी पत्र में कहा है कि इस प्रकार की लापरवाही राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही को दर्शाती है। पत्र में चिकित्साधिकारी को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की जाएगी। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया और उपजिलाधिकारी सलेमपुर को भी भेजी गई है।

सवाल और जवाब

✦गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही किस चिकित्साधिकारी पर आरोप लगाया गया है?−
इस मामले में चिकित्साधिकारी डॉ. वाईपी यादव पर आरोप लगाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में चिकित्साधिकारी को नोटिस