बार एसोसिएशन पहुंचे विधान परिषद सदस्य, विकास कार्यों में सहयोग का दिया भरोसा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया बार एसोसिएशन में विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर का अधिवक्ताओं द्वारा गर्म स्वागत किया गया। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

बार एसोसिएशन पहुंचे विधान परिषद सदस्य, विकास कार्यों में सहयोग का दिया भरोसा

पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर के पूर्णिया बार एसोसिएशन पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जे.एन. अम्बष्ठ समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए विधान परिषद सदस्य ने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मान तथा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बार एसोसिएशन के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संघ की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने हमेंशा समाज को न्याय दिलाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए उनके हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एमएलसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण से अधिवक्ता संघ के विकास को नई गति मिलेगी। अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में अधिवक्ता विभाकर प्रसाद सिंह, धनंजय दूबे, ममनून आलम, अश्विनी कुमार सिन्हा, शमशेर आलम, रीतेश कुमार, संजीत कुमार, राखी कुमारी, करूणेश कुमार, पारितोष भारती समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें