वार्ड ब्वॉय के निधन से स्वास्थ्य कर्मियों में शोक
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
राजेश कुमार सिंह, जो न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरखास में वार्ड ब्वाय थे, का शनिवार रात मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर आई, पीएचसी पुरखास के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों में शोक फैल गया। सहकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसभा आयोजित की।

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरखास में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत राजेश कुमार सिंह का शनिवार रात लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरखास के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने शोकसभा आयोजित कर कुछ समय का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

