ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकोरोना के खिलाफ जंग जोर पर, अब तक लगी लगभग 36 करोड़ वैक्सीन

कोरोना के खिलाफ जंग जोर पर, अब तक लगी लगभग 36 करोड़ वैक्सीन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के उत्पात से हल्की राहत के बीच टीकाकरण में तेजी आई है। भारत में सोमवार, 5 जुलाई तक 35 करोड़ 71 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। सोमवार शाम 7 बजे तक, राज्यों...

कोरोना के खिलाफ जंग जोर पर, अब तक लगी लगभग 36 करोड़ वैक्सीन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 06 Jul 2021 01:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के उत्पात से हल्की राहत के बीच टीकाकरण में तेजी आई है। भारत में सोमवार, 5 जुलाई तक 35 करोड़ 71 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। सोमवार शाम 7 बजे तक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 357,105,461 वैक्सीन की खुराक दी गई। उस दिन 4,134,868 खुराकें दी गईं।

18-45 आयु वर्ग में 1,830,741 लोगों को पहली खुराक दी गई, जबकि 140,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, देश भर में 102,596,048 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और 2,919,735 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-45 आयु वर्ग में कोविड -19 वैक्सीन की 5 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 10 लाख से अधिक को पहली खुराक दी है।

50 से अधिक देशों ने दिखाई कोविन में रुची

इधर, भारत में कोरोना के बीच टीकाकरण अभियान में CoWIN ऐप का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में अब जल्द ही इसे ग्लोबल किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CoWIN ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित किया जहां सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म में दिलचस्पी दिखाने वाले देशों को इसे अपनाने का मौका दिया गया। भारत में इस प्लेटफॉर्म का उपयोग लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने, स्लॉट बुक करने और टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में मदद करने के लिए किया जा रहा है। गौरतलब है कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और युगांडा सहित 50 से अधिक देशों ने CoWin प्लेटफॉर्म को अपनाने में रुचि दिखाई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें