ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिंसा के लगभग 100 मामलों में संलिप्त वांटेड माओवादी कपल गिरफ्तार

हिंसा के लगभग 100 मामलों में संलिप्त वांटेड माओवादी कपल गिरफ्तार

कई मामलों में वांटेड माओवादी कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये कपल 2008 में मलकानगिरी जिले में आंध्रा की माओवाद विरोधी ग्रेहाउंड पुलिस की बोट को डुबाने और मलकानगिरी के पूर्व कलेक्टर के अपहरण में...

हिंसा के लगभग 100 मामलों में संलिप्त वांटेड माओवादी कपल गिरफ्तार
हिटी संवाददाता,नई दिल्लीThu, 09 Jan 2020 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कई मामलों में वांटेड माओवादी कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये कपल 2008 में मलकानगिरी जिले में आंध्रा की माओवाद विरोधी ग्रेहाउंड पुलिस की बोट को डुबाने और मलकानगिरी के पूर्व कलेक्टर के अपहरण में आरोपी है।

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एसपी खिलाड़ी ऋषिकेश दियानदियो ने कहा कि नारायण स्वामी उर्फ दामोदर (58) और गंगा माधी उर्फ फूलमति (43) को कल विशाखापटनम के गुदेम इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दामोदर और 
फूलमति पर क्रमश: 20 लाख और 1 लाख का ईनाम था।

एसपी ने बताया कि दामोदर आंध्र ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था और मलकानगिरी क्षेत्र समिति का सचिव नियुक्त किया गया था। वह 2008 में बालिमेला जलाशय के आलमपक्का इलाके में ग्रेहाउंड पुलिस को ले जाने वाली नाव डूबने सहित मलकानगिरी जिले में कई हिंसक गतिविधियों में शामिल था। फरवरी 2011 में, उसने मलकानगिरी के तत्कालीन जिला कलेक्टर आर विनील कृष्ण के अपहरण किया। हम उसे ओडिशा के कई मामलों में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेंगे। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले दामोदर को मलेरिया हुआ था और गुदेम में उसका इलाज चल रहा था। ये कपल हिंसा के लगभग 100 मामलों में संलिप्त था।  


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें