टेक्सटाइल क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

वीएसएसडी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल और विभिन्न विभागों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण, करियर मार्गदर्शन सत्र और डिजिटल स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों ने टेक्सटाइल उद्योग में रोजगार की संभावनाओं और नए करियर विकल्पों पर जानकारी प्राप्त की। अंग्रेजी विभाग ने उभरते क्षेत्रों में करियर के बारे में सुझाव दिए।

टेक्सटाइल क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं

कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल और विभिन्न विभागों की ओर से शैक्षणिक भ्रमण, करियर मार्गदर्शन सत्र और डिजिटल स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रो. जया मिश्रा व डॉ. मंजुलता द्विवेदी के साथ लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडलूम एवं टेक्सटाइल मंत्रालय की ओर से आयोजित 'यूपी टेक्स-2026' में हिस्सा लिया। यहां छात्रों ने टेक्सटाइल उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं, स्टार्टअप योजनाओं और सरकारी अनुदान संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्लेसमेंट सेल की संयोजक प्रो. जया मिश्रा ने छात्रों को टेक्सटाइल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, अंग्रेजी विभाग की ओर से 'करियर प्रॉस्पेक्ट्स इन इंग्लिश' विषय पर करियर मार्गदर्शन सत्र हुआ। इसमें डॉ. निवेदिता टंडन ने एआई कंटेंट राइटिंग, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, प्रॉम्प्ट राइटिंग, अध्यापन, पत्रकारिता, संपादन और कम्युनिकेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी। बीएड विभाग की ओर से एडूनेट फाउंडेशन के सहयोग से 'बी रेडी फॉर फ्यूचर क्लासरूम्स विद डिजिटल स्किल्स एंड एआई' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटेक्सटाइल क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं