वृंदावन में ई-बस पोर्ट का रोडमैप जारी, 75 प्लेटफार्मों से चलेंगी बसें

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

वृंदावन के सेक्टर सात में करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला ई-बस पोर्ट बनाया जाएगा। इसमें 75 प्लेटफार्म होंगे और 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन संभव होगा। प्रदेश में एक साल में 1725 ई-बसें खरीदने की योजना है। लखनऊ और कानपुर को 300-300 बसें मिलेंगी, जबकि लखनऊ में पहले चरण में 14 मार्गों पर 150 बसें चलेंगी।

वृंदावन में ई-बस पोर्ट का रोडमैप जारी, 75 प्लेटफार्मों से चलेंगी बसें

राजधानी के वृंदावन क्षेत्र में प्रदेश का पहला ई-बस पोर्ट बनाया जाएगा। करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस पोर्ट में 75 प्लेटफार्म विकसित किए जाएंगे, जहां से एक साथ 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो सकेगा। परियोजना से वृंदावन में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। ई-बस पोर्ट के निर्माण के लिए वृंदावन के सेक्टर सात स्थित के पी फोर पार्किंग की डिजाइन तैयार होगी। परियोजना के तहत परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था ओमेक्स जमीन के करीब 45 फीसदी हिस्से में ई पोर्ट का निर्माण शुरू कराएगी। ई पोर्ट का निर्माण कार्य अगले माह से शुरू करने की तैयारी है। नगरीय परिवहन विभाग ने कैबिनेट के फैसले के बाद निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से कार्यदायी संस्था को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया है।

प्रदेश में ई-बसों की खरीद और आवंटन

1725-ई बसों में 300 लखनऊ व 300 कानपुर को आवंटित जाएगी

प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को मजबूत करने के लिए एक वर्ष में 1725 ई-बसों की खरीद की योजना भी बनाई गई है। इनमें से 300-300 बसें लखनऊ और कानपुर को आवंटित की जाएंगी। बाकी 1125 ई बसें प्रदेश के 15 शहरों में संचालित होगी। ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में यूपी के तीन निर्माणकर्ताओं को प्रथम प्राथमिकता मिलेगी।

लखनऊ में ई-बसों के मार्ग और यात्रियों को लाभ

लखनऊ में 14 मार्गो पर चलेंगी, करीब 30 हजार की यात्रा सुगम होगी

लखनऊ में 300 ई-बसों का संचालन दो चरणों में होगा। पहले चरण में 150-ई बसें 14 मार्गो पर चलेंगी। 300 नई इलेक्ट्रिक बसों में 9 मीटर लंबाई की 100 बसें और 12 मीटर लंबाई की 200 बसें शामिल होंगी। इन बसों के आने से लखनऊ के करीब 25 से 30 हजार यात्रियों का सफर सुगम हो जाएगा। इस संबंध में लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी की ओर से नगरीय परिवहन निदेशालय को 14 मार्गो पर ई-बस संचालन की सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦वृंदावन ई-बस पोर्ट के निर्माण पर कितनी लागत आएगी?−
ई-बस पोर्ट करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवृंदावन में ई-बस पोर्ट का रोडमैप जारी, 75 प्लेटफार्मों से चलेंगी बसें