पीएमएस संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान संपन्न

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। 131 मतदाताओं में से 103 डॉक्टरों ने वोट डाले। चुनाव सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चला। चुनाव परिणाम 26 जून को लखनऊ में घोषित किए जाएंगे।

पीएमएस संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान संपन्न

गाजियाबाद, संजीव वर्मा। प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) सभागार में मतदान संपन्न हुआ। जनपद के 131 मतदाताओं में से 103 डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के लिए गाजियाबाद से डॉ. गजेंद्र प्रताप मथुरिया को चुनाव अधिकारी और डॉ. पंकज शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चला। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष मुख्यालय के लिए दो, उपाध्यक्ष सामान्य के लिए 11, उपाध्यक्ष महिला के लिए चार, महामंत्री के लिए छह, अपर महामंत्री के लिए पांच, वित्त सचिव के लिए पांच तथा संपादक पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।

चुनाव अधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रताप मथुरिया ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम 26 जून को लखनऊ स्थित पीएमएस भवन से घोषित किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।