गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी साहियाएं और शिक्षक गांवों में जाकर मतदाता सत्यापन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। मतदाताओं से सही दस्तावेज़ तैयार रखने की अपील की गई है।

गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी साहियाओं तथा शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। साहिया राहिल पूर्ती ने बताया कि सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम तथा माता-पिता का विवरण लिया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2003 की सूची में नहीं है, तो पिता या दादा का नाम उपलब्ध होने पर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

उन्होंने सभी नागरिकों से सत्यापन दल का सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।