विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की हुई जनसुनवाई
कुडू पंचायत भवन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की गई। कुल 134 मामलों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिहीन बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।

कुडू, प्रतिनिधि।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को कुडू पंचायत भवन में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के क्रम में विभिन्न बूथों से संबंधित अनमैपड मतदाताओं के मामलों की समीक्षा की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीएलओ सुपरवाइजर सुजीत पांडेय ने बताया कि पांच मतदान केंद्रों से संबंधित कुल 134 अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन करते हुए निर्वाचन आयोग से प्राप्त नवीनतम निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की गई। जनसुनवाई में कुडू सीओ सह बीडीओ संतोष उरांव ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।
मौके पर डीपीआरओ अंजना दास, कुडू मुखिया सुषमा देवी, पंचायत सचिव मैरी तिग्गा, दिलीप कुमार, अनिता कुजूर, विशाल कुमार, इकबाल अंसारी, मुकेश यादव, राजस्व उपनिरीक्षक अनूप उरांव, बीएलओ ज्योति रेखा, साहिदा बानो, श्रद्धा कुंवर और कन्हैया कुमार, प्रियंका बाखला सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मियों ने भी सुनवाई प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।


