मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, भरें फॉर्म
प्रयागराज में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पात्र नागरिकों के पास एक और अवसर है। निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत, नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ईसीआई की वेबसाइट या ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

प्रयागराज। मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो पात्र नागरिकों के पास नाम जुड़वाने का एक और मौका है। वर्तमान में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 जमा करना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि पात्र नागरिक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in और ईसीआईनेट एप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर सबमिट किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।


