महेशपुर: 20 मतदान केंद्र के 634 अनमैप्ड मतदाताओं की हुई सुनवाई
महेशपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत, मंगलवार को 634 अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेजों की सुनवाई हुई। विभिन्न पंचायत भवनों पर आयोजित इस प्रक्रिया में निर्वाचन नियमों के अनुरूप सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सत्यापन किया गया।

महेशपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के पांच सुनवाई स्थलों पर 634 अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस के आधार पर प्रस्तुत किए गए आवश्यक दस्तावेजों की सुनवाई की गई। पंचायत भवन चंडालमारा में मतदान केंद्र संख्या 42,43, पंचायत भवन शिवरामपुर में मतदान केंद्र संख्या 51,52,53, पंचायत भवन मानिकपुर में मतदान केंद्र संख्या 155,156,157, ग्राम पंचायत भवन दमदमा में मतदान केंद्र संख्या 160,161,162,163,164,165 एवं ग्राम पंचायत भवन बांकुड़ा में मतदान केंद्र संख्या 174,175,176,177,178,179 के मतदाताओं की सुनवाई की गई। सुनवाई की प्रक्रिया संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा विभिन्न सुनवाई स्थलों पर निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई।
सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा अग्रेतर कार्रवाई नियमानुसार की गई।


