विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ-बीएलए 2 संयुक्त हुई बैठक
रामगढ़, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ-बीएलए 2 संयुक्त हुई बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ-बीएलए 2 संयुक्त हुई

रामगढ़, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाताओं की सूची का संयुक्त रूप से परीक्षण एवं सत्यापन करना था। इस दौरान प्रत्येक एएसडीडी प्रविष्टि पर बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 के बीच विस्तृत चर्चा की गई तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक टिप्पणियां दर्ज की गईं। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाची निबंधन पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह संयुक्त बैठक आयोजित की गई है।
उन्होंने सभी बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से कार्य करने तथा समय-सीमा के भीतर एएसडीडी सूची का अंतिम रूप प्रखंड निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक की कार्यवाही नामित स्वयं सेवकों द्वारा तैयार की गई तथा सभी बैठकों का फोटोग्राफ एवं कार्यवाही अभिलेखित की गई। प्रखंड प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों की सतत निगरानी की जा रही है ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रत्येक चरण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।फोटो संख्या-02-बीएलओ-बीएलए 2 संयुक्त बैठक में मौजूद लोग


