मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला व बीएलओ-बीएलए-2 बैठक आयोजित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी मतदान

मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए बैठक आयोजित

गढ़वा, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मंगलवार को बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से चुनाव पाठशाला सह बीएलओ व बीएलए-2 की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के अनपैप्ड मतदाता का सत्यापन, उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना था। उसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सीएम एक्सेलेंस विद्यालय में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 117, 118, 119 और 120 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठक की प्रगति, मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया।

उपस्थित अधिकारियों, बीएलओ व स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने स्वयं भी अपने मतदान केंद्र पर जाकर गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। बैठक के दौरान सभी संबंधित सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्वयंसेवकों के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का एक-एक नाम सार्वजनिक रूप से पढ़कर उपस्थित ग्रामीणों से संबंधित मतदाता की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित मतदाताओं को उनकी वर्तमान स्थिति के अनुसार उपयुक्त श्रेणियों में चिन्हित किया गया। उक्त सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर संबंधित बीएलओ, स्वयंसेवकों के सहयोग से अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के साथ संलग्न प्रपत्र में सूची का प्रारूप तैयार करेंगे। साथ ही प्रत्येक बैठक की विस्तृत कार्यवाही भी संबंधित स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किया गया। विभाग द्वारा निर्धारित कार्यवाही का आधिकारिक प्रारूप उपलब्ध होते ही उसी प्रारूप में कार्यवाही तैयार की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।