चार शिविर स्थलों में 14 मतदान केंद्रों में हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चार सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं की सुनवाई संपन्न हुई। कुल 14 मतदान केंद्रों के 827 मतदाताओं के मामलों की सुनवाई की गई एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। निर्वाचन प्रशासन ने सहयोग की अपील की है।

चार शिविर स्थलों में 14 मतदान केंद्रों में हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई
चार शिविर स्थलों में 14 मतदान केंद्रों में हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई

महेशपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के चार सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पंचायत भवन शहरग्राम, पंचायत भवन बाबुदाहा, पंचायत भवन रोलाग्राम एवं पंचायत भवन बलियाडंगाल में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल 14 मतदान केंद्रों के 827 मतदाताओं के मामलों की सुनवाई एवं दस्तावेज का सत्यापन किया गया।सुनवाई की प्रक्रिया संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा विभिन्न सुनवाई स्थलों पर निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।प्रखंड

निर्वाचन प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें तथा जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार शिविर स्थलों में 14 मतदान केंद्रों में हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई