बीएलओ और बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रामगढ़गिद्दी, निज प्रतिनिधि।डाड़ी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रो पर मंगलवार को बीएलओ और बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रो पर मंगलवार को बीएलओ और बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक हुई। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलओ और नामित वोलेंटियर्स शामिल हुए। जिसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे प्रखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को गति देने पर चर्चा कह गई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रारूप एएसडीडी सूची पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि दोहरे या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जाने के साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उन्हें सही मतदान केंद्र से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने पर विचार विमर्श किया गया।
ये भी पढ़ें:मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन


