तांतनगर में मतदाता पुनरीक्षण बैठक, उपायुक्त ने शुद्ध मतदाता सूची बनाने पर दिया जोर

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के तांतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गितिलादेर में बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता पहचान प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से अपात्र प्रविष्टियों की सूचना देने और मतदान के लिए अपने परिवार का नाम सत्यापित कराने की अपील की।

तांतनगर में मतदाता पुनरीक्षण बैठक, उपायुक्त ने शुद्ध मतदाता सूची बनाने पर दिया जोर

चाईबासा। तांतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गितिलादेर स्थित मतदान केंद्र संख्या-20 पर मंगलवार को बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने भाग लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है। अभियान के तहत मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान कर नियमानुसार नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से अपने परिवार और आसपास के मतदाताओं का सत्यापन करने, पात्र लोगों का नाम जुड़वाने तथा अपात्र प्रविष्टियों की जानकारी बीएलओ को देने की अपील की।

बैठक में बीडीओ, बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।