सतगावां में नो-मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद मैपिंग

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा, वरीय संवाददाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मैपिंग नहीं होनेवाले मतदाताओं की सुनवाई शनिवार को प्रखंड कार्यालय सतगावां के सभागार मे

सतगावां में नो-मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद मैपिंग

कोडरमा, वरीय संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मैपिंग नहीं होनेवाले मतदाताओं की सुनवाई शनिवार को प्रखंड कार्यालय सतगावां के सभागार में हुई। नोटिस जारी किए गए ऐसे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में बुलाया गया। इस दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं के दस्तावेजों की नियमानुसार जांच कर मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार रवि ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज सही पाए जाने पर संबंधित मतदाताओं की मैपिंग की गई।इस

दौरान मतदाताओं को एसआईआर-2026 के तहत अपनायी जाने वाली प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। सुनवाई और मैपिंग की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ और संबंधित कर्मियों ने मतदाताओं की सहायता की।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसतगावां में नो-मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद मैपिंग