मुरुप के मतदाताओं की एसआईआर को लेकर उत्साहपूर्ण भागीदारी

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

झारखंड के खरसावां में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मुरुप गांव में 80 प्रतिशत मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरा है। गौड सेवा संघ के उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने सभी योग्य मतदाताओं से समय पर अपना गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की।

मुरुप के मतदाताओं की एसआईआर को लेकर उत्साहपूर्ण भागीदारी

खरसावां। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुख्यालय स्थित गांव मुरुप में मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है। बताते चलें कि यहां 1074 मतदाता हैं। अब तक इनमें से 80 प्रतिशत मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कर चुके हैं। गौड सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने गणना प्रपत्र समय पर भरकर मुरुप की बीएलओ तृप्ति प्रमाणिक को सौंपा। उन्होंने जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता होने का परिचय दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाई जा सके।

मुरुप के बीएलओ तृप्ति प्रमाणिक, मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, शांति बेरा आदि योगदान दे रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।