छात्राओं को दी गई मतदाता सूची की जानकारी
लोहरदगा में सोमवार को उर्सुलाइन बीएड कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि योग्य युवाओं को 15 सितंबर तक आवेदन करने की आवश्यकता है। छात्राओं को ईसीआई नेट एप की जानकारी भी दी गई।

लोहरदगा, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के तहत सोमवार को उर्स़ुलाइन बीएड कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और दर्ज विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए फार्म-छह, नाम हटाने के लिए फ़ार्म-सात और विवरण में संशोधन के लिए फार्म-आठ का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है, वह 15 सितंबर तक फार्म-छह के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन आनलाइन ईसीआई नेट के माध्यम से या आफलाइन संबंधित बीएलओ के जरिए किया जा सकता है।छात्राओं को प्रारूप मतदाता सूची की जांच करने, नाम छूटने पर दावा और अपात्र नामों के संबंध में आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही उप निर्वाचन अधिकारी ने छात्राओं के मोबाइल में ईसीआई नेट एप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी।मौके पर हेल्प डेस्क मैनेजर रिंकी देवी, जसवंत राम, अरुण गाड़ी, कालेज की प्राचार्य डा शीला सहित शिक्षक और कर्मी मौजूद थे।


